भारत का सबसे बड़ा गुफा मंदिर : कैलाश मंदिर, एलोरा, महाराष्ट्र

भारत का सबसे बड़ा गुफा मंदिर : कैलाश मंदिर, एलोरा, महाराष्ट्र

India's largest cave temple : Kailash Temple, Ellora, Maharashtra.

यहाँ पढ़िये भारत के सबसे बड़े गुफा मंदिर, कैलाश मंदिर के बारे में, जो कि एलोरा, महाराष्ट्र में स्थित है। Read here about India's largest cave temple, Kailash Temple, located in Ellora, Maharashtra.

  • General knowledge
  • 4538
  • 19, Mar, 2022
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

भारत का सबसे बड़ा गुफा मंदिर कौन सा है?

कैलाश मंदिर, एलोरा, महाराष्ट्र

एक ही पत्थर (चट्टान) में निर्मित भव्य मंदिर

भारत का सबसे बड़ा गुफा मंदिर कैलाश मंदिर है, जो कि एलोरा, महाराष्ट्र में स्थित है। जिन्हें स्थानीय रूप से 'वेरुल लेन' के रूप में जाना जाता है। यह औरंगाबाद जिले के उत्तर-पश्चिम में, भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।

एलोरा या एल्लोरा (मूल नाम वेरुल) एक पुरातात्विक स्थल है, जो भारत में औरंगाबाद, महाराष्ट्र से 30 km. (18.6 मील) की दूरी पर स्थित है। इन्हें राष्ट्रकूट वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था।

एलोरा की गुफाएं विश्व प्रसिद्ध है तथा एलोरा में स्थित है यह मंदिर 8वीं शताब्दी में बनाया गया था, यद्यपि इसके निर्माण के संबंध में वैज्ञानिक मतभेद आज भी कायम है महाराष्ट्र का एलोरा स्थान ऐतिहासिक रूप से बहुत अधिक महत्व रखता है।

कैलाश (मंदिर) संसार में अपने ढंग का अनूठा वास्तु है जिसे मालखेड स्थित राष्ट्रकूट वंश के नरेश कृष्ण (प्रथम) द्वारा (757-783 ई0) में निर्मित कराया था। यह एलोरा (जिला औरंगाबाद) स्थित लयण-श्रृंखला में है।

अन्य लयणों की तरह भीतर से कोरा तो गया ही है, बाहर से मूर्ति की तरह समूचे पर्वत को तराश कर इसे द्रविड़ शैली के मंदिर का रूप दिया गया है। अपनी समग्रता में 276 फीट लम्बा, 154 फीट चौड़ा यह मंदिर केवल एक चट्टान को काटकर बनाया गया है। इसका निर्माण ऊपर से नीचे की ओर किया गया है। इसके निर्माण के क्रम में अनुमानत: 40 हज़ार टन भार के पत्थरों को चट्टान से हटाया गया। इसके निर्माण के लिये पहले खंड अलग किया गया और फिर इस पर्वत खंड को भीतर बाहर से काट-काट कर 90 फुट ऊँचा मंदिर गढ़ा गया है। मंदिर भीतर और बाहर चारों ओर मूर्ति-अलंकरणों से भरा हुआ है। इस मंदिर के आँगन के तीन ओर कोठरियों की पाँत थी जो एक सेतु द्वारा मंदिर के ऊपरी खंड से संयुक्त थी। अब यह सेतु गिर गया है। सामने खुले मंडप में नन्दी है और उसके दोनों ओर विशालकाय हाथी तथा स्तंभ बने हैं। यह कृति भारतीय वास्तु-शिल्पियों के कौशल का अद्भुत नमूना है।

कैलाश मंदिर से जुड़े अन्य प्रश्न -

 

1. एलोरा महाराष्ट्र राज्य के किस जिले में स्थित है?

औरंगाबाद

 

2. एलोरा की गुफ़ाएँ किस राज्य में स्थित है?

महाराष्ट्र

 

3. एलोरा की गुफाओं को क्षेत्रीय भाषा में किस नाम से जाना जाता है?

वेरुल लेनी

 

4. कैलाश मंदिर एलोरा की कौन सी गुफा में स्थित है?

गुफा 16 में

 

5. कैलाश मंदिर को किस वंश के शासकों ने बनवाया था?

राष्ट्रकूट वंश के शासकों ने

 

6. कैलाश मंदिर की लंबाई कितनी है?

276 फ़ीट

 

7. कैलाश मंदिर की चौड़ाई कितनी है?

154 फ़ीट

 

8. कैलाश मंदिर का निर्माण कैसे किया गया है?

एक ही चट्टान को काटकर

 

9. कैलाश मंदिर किस शैली में निर्मित है?

द्रविड़ शैली में

 

10. कैलाश मंदिर कौन सी शताब्दी में बनाया गया था? 

8वीं शताब्दी में

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez

Must Read: Latest Post