दशहरा 2024 की तिथि: दशहरा पर्व कब मनाया जाएगा? जानें - दशमी तिथि कब तक रहेगी।

दशहरा 2024 की तिथि: दशहरा पर्व कब मनाया जाएगा? जानें - दशमी तिथि कब तक रहेगी।

Dussehra 2024 Date: When will Dussehra festival be celebrated? Know - how long will Dashami Tithi last.

इस लेख में दशहरा 2024 की तिथि और महत्व पर चर्चा की गई है। नवरात्रि के समापन के साथ मनाए जाने वाले इस पर्व की धार्मिक मान्यता, रावण दहन, और शुभ मुहूर्त की जानकारी दी गई है।

  • Pooja Vidhi
  • 99
  • 10, Oct, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Dussehra 2024 Date: When will Dussehra festival be celebrated? Know - how long will Dashami Tithi last.

हर साल नवरात्रि पर्व के अंत के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस साल विजयादशमी 12 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, इसलिए इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, इस साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को प्रातः 10:58 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 13 अक्टूबर 2024 को प्रातः 09:08 मिनट पर होगा।

उदया तिथि के अनुसार, दशहरा इस साल 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था, और इसे असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, इसलिए शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि को यह उत्सव मनाया जाता है। कई स्थानों पर इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया जाता है, और प्रत्येक स्थान की अपनी परंपरा होती है। इस दिन शस्त्रों और शमी के पेड़ की पूजा की जाती है, और नए वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। नीलकंठ भगवान के दर्शन को भी बहुत शुभ माना जाता है, और इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन से बिगड़े काम बन जाते हैं।

दशहरा तिथि:

  • दशमी तिथि का आरंभ: 12 अक्टूबर प्रातः 10:58 मिनट पर
  • तिथि का समापन: 13 अक्टूबर 2024, प्रातः 09:08 मिनट पर

भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, दशहरा 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।

शुभ संयोग: डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विजयदशमी के दिन श्रवण नक्षत्र का होना बहुत शुभ होता है, और इस साल यह संयोग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को सुबह 5:25 मिनट से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर को सुबह 4:27 मिनट पर समाप्त होगा। इसके साथ ही कुंभ राशि में शनि शश राजयोग, शुक्र और बुध लक्ष्मी नारायण योग, और शुक्र मालव्य नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat