UP Election Dates Schedule : 7 चरणों में होंगे उत्तर प्रदेश चुनाव।

UP Election Dates Schedule : 7 चरणों में होंगे उत्तर प्रदेश चुनाव।

UP Assembly Election 2022 in seven phases. Who is the next CM of UP? सात चरणों में होंगे उत्तर प्रदेश चुनाव। कौन होगा यूपी का अगला सीएम?

  • Global News
  • 538
  • 10, Jan, 2022
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

सात चरणों में होंगे उत्तर प्रदेश चुनाव : दस मार्च को पता चलेगा कि कौन बनेगा यूपी का सीएम - योगी या अखिलेश?

भारतीय चुनाव आयोग ने 8 जनवरी (शनिवार) को बताया है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। 

जनसंख्या, राजनीतिक जागरूकता, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता आंदोलन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश, देश का एक बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है। देश में आबादी के नज़रिए से सबसे बड़ा राज्य है। वहीं, राजनीतिक तौर पर भी इसे काफ़ी अहम माना जाता है। भारत की लगभग 16.17% आबादी इस राज्य में रहती है। क्षेत्रफल के लिहाज से ये राज्य - राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के बाद पांचवे स्थान पर है और भारत का 7.3% भूमि क्षेत्र इस राज्य में आता है।

उत्तर प्रदेश में 75 ज़िले हैं, 80 लोकसभा सीटें, 31 राज्य सभा सीटें हैं और 404 विधानसभा सीटें एवं इसके विधान परिषद में 100 सदस्य हैं.

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कब हैं?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि इस बार भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनाव शुरू होगा। भारतीय चुनाव आयोग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में निम्नलिखित तारीख़ों पर मतदान होगा। इन विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया दस फरवरी से शुरू होगी और दस मार्च को मतगणना होगी।

  • पहले चरण - 10 फरवरी
  • दूसरे चरण - 14 फरवरी
  • तीसरे चरण - 20 फरवरी
  • चौथे चरण - 23 फरवरी
  • पांचवे चरण - 27 फरवरी
  • छठवें चरण - 3 मार्च
  • सातवें चरण - 7 मार्च

 

कितनी सीटों के लिए होगा चुनाव?

उत्तर प्रदेश विधान सभा विधान मंडल का निचला सदन है। इसमें 403 निर्वाचित सदस्‍य और राज्‍यपाल की ओर से मनोनीत एक आंग्‍ल भारतीय सदस्‍य होते हैं। यानी राज्य में 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।

विधान सभा का कार्यकाल कुल पांच साल का होता है, अगर वो इसके पहले विघटित न हो गई हो।

 

जीतने का फ़ैसला कैसे होगा?

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में जीत का जादुई आंकड़ा है 202. चुनावी मैदान में उतरी जो भी पार्टी या पार्टियों का गठबंधन इस आंकड़े तक या इसके पार पहुंच जाएगा, अगली सरकार उसी की होगी।

 

मुख्य उम्मीदवार

पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी। हालांकि ये तय है कि बीजेपी नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर जिन्हें पार्टी ने मुख्तार अंसारी का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाने का फ़ैसला किया है, बीजेपी नेता और मौजूदा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दूसरे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राय बरेली से मौजूदा एमएलए अदिति सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नेता ओम प्रकाश राजभर, शिवपाल सिंह यादव।

 

पिछले चुनाव में क्या हुआ?

पिछले यानी 2017 के यूपी विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें अपने नाम करके बड़ी जीत हासिल की थी। 403 सीटों वाली विधान सभा के लिए बीजेपी ने चुनाव में 39.67 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किए थे। एसपी यानी समाजवादी पार्टी को 47 सीटें मिली थीं, बीएसपी यानी बहुजन समाज पार्टी ने 19 सीटें जीती थीं जब कि कांग्रेस सिर्फ सात सीटें जीत सकी थी।

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez