मिशन गगनयान का फ्लाइट टेस्ट शेड्यूल जारी।

मिशन गगनयान का फ्लाइट टेस्ट शेड्यूल जारी।

21 अक्टूबर को होगा मिशन गगनयान का पहला परीक्षण।

  • National News
  • 231
  • 16, Oct, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

मिशन गगनयान का फ्लाइट टेस्ट शेड्यूल जारी।

mission test 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को मिशन गगनयान के लिए परीक्षण उड़ान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को एसडीएससी-एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच निर्धारित है।भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपने मानव अंतरिक्ष मिशन/गगनयान के हिस्से के रूप में 21 अक्टूबर को चालक दल से बचने की प्रणाली का प्रदर्शन करने के लिए चार उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) में से पहली उड़ान भरेगी। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस.सोमनाथ ने कहा कि पहला मानवरहित परीक्षण मिशन टीवी-डी1 21 अक्टूबर को होगा। 

TV-D1 का पूरा नाम टेस्‍ट वीकल डेवलपमेंट फ्लाइट है। यह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्‍च की जाएगी। एस सोमनाथ ने कहा कि गगनयान मिशन की पहला टेस्‍ट वीकल फ्लाइट 21 अक्टूबर को पूरी होगी। उसके बाद तीन और टेस्‍ट मिशन D2, D3, D4 को पूरा किया जाएगा।

इसरो ने हाल ही में कहा था, “फ्लाइट टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की तैयारी चल रही है, जो क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है।”

यह भारत का अंतरिक्ष में पहला मानव मिशन है। गंभीरता को देखते हुए इसे लेकर इसरो में बारीकी से परिक्षण किए जा रहे हैं। इसरो की योजना गगनयान के माध्‍यम से अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्‍वी से करीब 400 किलोमीटर ऊपर स्‍पेस में भेजने की है। इस संबंध में भारतीय वायुसेना की मदद भी ली जा रही है। वायुसेना से अंतरिक्ष यात्री चुनने के लिए कहा गया है। 

इसके बाद दूसरे परीक्षण यान टीवी-डी2 और पहले मानव रहित गगनयान (एलवीएम3-जी1) का परीक्षण किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत परीक्षण यान मिशन (टीवी-डी3 और डी4) और एलवीएम3-जी2 को रोबोटिक पेलोड के साथ भेजने की योजना है। 

 

reference: india.com

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat