स्वतन्त्र भारत के प्रथम खिलाड़ी व 'विश्व बिलियर्ड पुरस्कार' जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?

स्वतन्त्र भारत के प्रथम खिलाड़ी व 'विश्व बिलियर्ड पुरस्कार' जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?

Who was the first sportsman of free India and first Indian who won the 'World Billiard award'?

स्वतन्त्र भारत के प्रथम खिलाड़ी व विश्व बिलियर्ड पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय, विल्सन जोन्स के बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें। Read here more about the First sportsman of free India and First Indian who won the World Billiard award, Wilson Jones

  • General knowledge
  • 1840
  • 07, Feb, 2022
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

स्वतन्त्र भारत के प्रथम खिलाड़ी व विश्व बिलियर्ड पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय - विल्सन जोन्स

First sportsman of free India and First Indian 'World Billiard awardee' : Wilson Jones

विल्सन जोन्स का जीवन संक्षेप में

विल्सन जोन्स का जन्म 2 मई 1922, पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। वह भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे। उनका पूरा नाम 'विल्सन लायनेल गार्टन जोन्स' था। वे स्वतन्त्र भारत के प्रथम खिलाड़ी रहे, जिन्होंने बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियनशिप मुकाबला जीता। उन्हें बचपन में कंचे खेलने का बहुत शौक था और उन्हें यह कुशलता से खेलते थे। इसके अतिरिक्त उन्हें अपने अंकल को बिलियर्ड्स खेलते हुए खिड़की से झांक कर देखने में बहुत आनंद आता था। कम उम्र के कारण उन्हें बिलियर्ड्स रूम में जाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह जिस खेल को पास से देखने को तरसते थे, एक दिन उस खेल के राजा कहलायेंगे। विल्सन जोन्स की शिक्षा बिशप हाईस्कूल तथा विन्सेंटस हाईस्कूल में हुई। 5 October 2003 में उनकी मृत्यु हो गयी।

विल्सन जोन्स की आजीविका (Career)

विल्सन लियोनेल गार्तोन जोन्स भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे। ये स्वतन्त्र भारत के प्रथम खिलाड़ी रहे, जिन्होंने बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियनशिप मुकाबला जीता था। 1958 में विल्सन जोन्स ने ‘विश्व वर्ल्ड अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप’ जीती थी। उन्होंने 1958 तथा 1962 में दो बार विश्व चैंपियनशिप जीती थी। दो बार विश्व चैंपियन रहे विल्सन जोन्स 12 बार बिलियर्डस के राष्ट्रीय चैंपियन रहे तथा 5 बार स्नूकर के राष्ट्रीय चैंपियन रहे।

विल्सन जोन्स की उल्लेखनीय उपलब्धियां (Notable Achievements)

विल्सन जोन्स विश्व बिलियर्ड पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्हें भारत सरकार ने 1962 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ और 1965 में 'पद्म श्री' से सम्मानित किया। महाराष्ट्र सरकार की ओर से 1990 में ‘महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार' और 1996 में ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया था।

Image Source : alchetron, indiatvnews sify.com
Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez

Must Read: Latest Post