भारती सिंह ने करवाया पति हर्ष लिंबाचिया के साथ फोटोशूट

भारती सिंह ने करवाया पति हर्ष लिंबाचिया के साथ फोटोशूट

Bharti Singh got photoshoot done with husband Harsh Limbachiyaa

भारती सिंह ने फोटोशूट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ बहुत खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।

  • Entertainment
  • 796
  • 20, Mar, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Bharti Singh got photoshoot done with husband Harsh Limbachiyaa

bharti aur harsh

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया, जो भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन हस्तियों में से एक हैं। टीवी शोज में यह दोनों अक्सर कॉमेडी करते नजर आते रहते हैं। चाहें आम लोग हों या फिर कोई सेलेब्स, सभी उनकी कंपनी एंजॉय करते नजर आते हैं। इन दिनों भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया के साथ होली मनाती और अपने आने वाले बच्चे के साथ फोटोशूट करती नजर आ रही हैं।

 वैसे तो भारती हमेशा अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की हैं। बता दें कि भारती सिंह आठ महीने की गर्भवती हैं, जो बड़ी बेसब्री से अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रही हैं। 

फोटोशूट की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों बेबी बंप को पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए भारती ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा, 'हम तीनों की तरफ से आप सभी को हैप्पी होलीl' बता दें कि इस तस्वीर में भारती सिंह ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, हर्ष लिंबाचिया ब्लैक शर्ट और जींस पैंट पहने नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

 

reference:herzindagi
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat

Must Read: Latest Post