"मिलना अभी बाकी था।" - Poetry by Shonel Sharma

"मिलना अभी बाकी था।" - Poetry by Shonel Sharma

Milna Abhi Baki Tha - By Shonel Sharma

दो दिल मिले भी तो क्या, धड़कनों का मिलना अभी बाकी था। दो धड़कनें मिले भी तो क्या, रूहों का मिलना अभी बाकी था। - Read Here My New Hindi Poetry "मिलना अभी बाकी था" By Shonel Sharma.

  • Poetry
  • 769
  • 31, Mar, 2022
Shonel Sharma
Shonel Sharma
  • @TheShonel

शोनेल शर्मा की नई कविता

"मिलना अभी बाकी था।"

 

दो सोच मिली भी तो क्या, 

समझ का मिलना अभी बाकी था।

दो नजर मिली भी तो क्या,

मन का मिलना अभी बाकी था।। 

 

तेरे होंठो पे फिकर की वो बात, 

क्या तेरे दिल में भी फिकर उठाती है।

तेरी धड़कनों की वो आवाज,

क्या आज भी, मेरा ही नाम बुलाती है।। 

 

आसान भले हो प्यार को,

तीन शब्दों में कहना।

मुश्किल बड़ा है उस दर्द को,

सिर्फ दिल में ही सहना।। 

 

मेरे हर दर्द को उठने से पहले, 

सिर्फ तेरी इजाज़त हो।

मेरी हर सांस में बस,

तेरी ही हुकूमत हो।। 

 

दो दिल मिले भी तो क्या,

धड़कनों का मिलना अभी बाकी था।

दो धड़कनें मिले भी तो क्या,

रूहों का मिलना अभी बाकी था।। 

 

©ShonelSharma✍️

Shonel Sharma

Shonel Sharma

  • @TheShonel