मेघालय में घूमने की सबसे अच्छी जगहें।

मेघालय में घूमने की सबसे अच्छी जगहें।

Best Place Visit In Meghalaya.

अगर आप छुट्टियों में परिवार के साथ मेघालय घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं।

  • Tourism
  • 1312
  • 25, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Best Place Visit In Meghalaya.

meghayala

मेघालय पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, जिसको घूमने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां पर आपको गुफाएं, झरने, झीलें, ऊंचे पहाड़, घाटियां और प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए मेघालय बेस्ट पर्यटन स्थल है, जिसे देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ आती है। मेघालय में कई ऐसे प्राकृतिक खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं, जो आपका मन मोह लेंगे। इस राज्यों के नजारे हरी-भरी पहाड़ियों से सजे हैं, जो कि बादल के दिनों में स्वर्ग जैसी दिखती है।

नोहसिंगिथियांग फॉल्स

1

मेघालय के पर्यटन स्थलो में शामिल नोहसिंगिथियांग फॉल्स चेरापूंजी से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह झरना चेरापूंजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों शामिल हैं। यह झरना भारत के सबसे उंचे झरनों में से एक हैं और लगभग 1033 फीट ऊंचाई से गिरता हैं। नोहसिंगिथियांग फॉल्स मेघालय के मव्समाई गांव में स्थित हैं।

खासी हिल्स

2

मेघालय के पर्यटन स्थलों में शामिल खासी हिल्स मेघालय की खासी जनजाति के नाम पर बनाई गई हैं। खासी पहाड़ी गारो-खासी रेंज का एक हिस्सा हैं और बड़ी पटकाई पहाड़ी की श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में जानी जाती हैं।

डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज

3

मेघालय के पर्यटन स्थल में शामिल डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज 3 किलोमीटर लम्बा और 2400 फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं। डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज मेघालय लौकप्रियता को अधिक बढावा देता है और पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

उमियम झील

4

यह झील भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय कि राजधानी शिलांग से 15 किलोमीटर कि दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित हैं। यह झील उन लोगो के लिए स्वर्ग कि तरह हैं जो प्रकृति कि खूबसूरती में दिलचस्पी रखते हैं। 

 हाथी झरना

5

मेघालय के पर्यटन स्थलों में हाथी फाल्स एक प्रमुख स्थल है और यह उत्तर पूर्व राज्य में सबसे लोकप्रिय फॉल्स में से एक हैं। हाथी का झरना पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग के सामान है। अंग्रेजों ने इस जलाशय को हाथी के आकार के कारण हाथी झरना या एलीफैंट फाल्स नाम दिया था।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat