राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन।

राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन।

Famous Food Of Rajasthan.

राजस्थान जितना अपने रंग-बिरंगी संस्कृति के लिए जाना जाता है उतना ही अपने अलग-अलग खानपान के लिए भी जाना जाता है।

  • Foods
  • 1616
  • 26, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Famous Food Of Rajasthan.

famous food

राजस्थान अपने गौरवपूर्ण इतिहास, शानदार किलों, महलों और लजीज व्यंजनों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। वेज से नॉन वेज तक आपको यहां इतनी वैरायटी खाने को मिल जाएंगी, जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। स्वाद को बढ़ाने के लिए राजस्थान के खानों में ज्यादातर घी, तेल, मसालों का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।

बाजरे की राब

1

अगर आपने राजस्थान में रहकर रबड़ी नहीं खाई, तो समझ लीजिए इसके बिना आपका ट्रिप अधूरा है। राजस्थान की लजीज रबड़ी दुनियाभर में मशहूर है। राजस्थान में रबड़ी को 'राब' भी कहा जाता है। ये रबड़ी खाने में बेहद हेल्दी और लजीज होती है।

प्याज की कचौड़ी

2

प्याज की कचौड़ी को लोग सुबह के नाश्ते में सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं। ये मशहूर कचौड़ी आपको राजस्थान की गलियों में चखने को मिल जाएगी। गर्मा-गर्म इस कचौड़ी को खाने का स्वाद आलू की सब्जी के साथ और बढ़ जाता है।

गट्टे की सब्जी

3

अगर आपने एक बार राजस्थान के बेसन के गट्टे खा लिए, तो आप इसका स्वाद कभी नहीं भुला पाएंगे। गट्टे की सब्जी राजस्थान की मशहूर डिशेस में से एक है, जिसे आसानी से पचाया जा सकता है।

दाल-बाटी चूरमा

4

दाल बात चूरमा राजस्थान की सबसे मशहूर डिश मानी जाती है। ये डिश अलग-अलग तरह के तीन आइटम्स के साथ परोसी जाती है। इसमें मसालेदार दाल, डीप फ्राई बाटी और मीठा चूरमा होता है।

मावा कचौड़ी

5

राजस्थान की मावा कचौड़ी को जरूर ट्राई करें। इस कचौड़ी को आप किसी खास उत्सव या त्यौहारों पर ही नहीं, बल्कि कभी भी चख सकते हैं।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat