दुनिया की सबसे खूबसूरत गुफाएं।

दुनिया की सबसे खूबसूरत गुफाएं।

Most Beautiful Caves In The World.

दुनिया की सबसे खूबसूरत रहस्यमयी गुफाएं।

  • Tourism
  • 939
  • 19, Jun, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Most Beautiful Caves In The World.

cave

आज हम आपको दुनिया की चुनिंदा रहस्यमयी गुफाओं के बारे में बताएंगे, जिनकी खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 

मार्बल गुफा

मार्बल गुफा

चिली की इस गुफा को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। पत्थरों और पानी के रंग इस मार्बल गुफा को काफी खूबसूरत बना देते है। जनरल कैरेरा झील के किनारे बसी यह गुफा हमेशा से आकर्षण का केन्द्र रही है। 

बाटु गुफा

बाटु गुफा

बाटू गुफाएं एक चूना पत्थर की पहाड़ी है जिसमें गोम्बक, सेलांगोर, मलेशिया में गुफाओं और गुफा मंदिरों की एक श्रृंखला है। इसका नाम मलय शब्द बटु से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'चट्टान'। यह गुफा मलेशिया में स्थित है। 

सोन डूंग

सोन डूंग

यह अनोखी गुफा मध्य वियतनाम के जंगलों में है। इस गुफा को ‘हैंग सन डूंग’ नाम से जाना जाता है। सन डूंग गुफा जंगलों के बीचोबीच स्थित है। इस रहस्यमयी गुफा को 8 साल पहले जनता के लिए खोला गया था। माना जाता है कि यह गुफा लाखों साल पुरानी है। 

 रीड फ्लूट गुफा

 रीड फ्लूट गुफा

चीन की खूबसूरत रीड फ्लूट गुफाओं 180 मिलियन साल पुरानी है। जिसे "प्राकृतिक कला का महल" भी कहा जाता है। 

वायटोमो गुफा

वायटोमो गुफा

न्यूजीलैंड की वेटोमो ग्लोवॉर्म गुफा ऐसी नजर आती है, जैसे तारों से जगमगाता आसमान। ग्लोवर्म नाम के कई चमकीले कीड़े होने की वजह से ये पूरी गुफा चमकती रहती है।

 

 

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat