विश्व का सबसे छोटा देश।

विश्व का सबसे छोटा देश।

Smallest Country In The World.

आज हम इस आर्टिकल में दुनिया के सबसे छोटे देशों के बारे में बताते है।

  • Tourism
  • 1014
  • 03, Oct, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Smallest Country In The World.

SMALL COUNTRY

दुनिया में अधिकतर देश बेहद बड़े हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जो काफी छोटे हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे छोटे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपको भी पता नहीं होगा। इनमें से कुछ ऐसे भी देश हैं, जिनका शायद ही आपने नाम सुना हो। 

 मालदीव 

 मालदीव

हिंद महासागर में स्थित मालदीव दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है और इसे हिन्द महासागर का मोती भी कहते हैं। इसका क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है। इसमें 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है। यह पर्यटकों के दिलों को लुभाता है और यहां की कुल आबादी 345,023 के करीब। 

तुवालू 

तुवालू

तुवालू प्रशांत महासागर में हवाई और आस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है। इसका क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है। इसकी कुल जनसंख्या 9,876 के करीब। यह देश चार द्वीपों से मिलकर बना है।

मोनाको

मोनाको

मोनाको, दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है और ये देश यूरोप महाद्वीप मे बसा हुआ है। यह देश पर्यटकों के लिए बेहतर देशों में से एक है। इसकी जनसंख्या 37,831 के करीब और यह देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। यहां ज़्यादातर व्यक्ति करोड़पति हैं।

वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी

100 एकड़ में फैला वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है और यह देश चारों तरफ से रोम से घिरा हुआ है। इसे पवित्र देश भी कहा जाता है, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा कैथोलिक चर्च स्थित है। 

माल्टा

माल्टा

माल्टा भूमध्य सागर में स्थित सात द्वीपों का एक समूह है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 316 वर्ग किलोमीटर है और इस देश की कुल आबादी 423,282 के करीब है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat