उर्मिला मातोंडर ओटीटी पर 'तिवारी' बन करेंगी डेब्‍यू।

उर्मिला मातोंडर ओटीटी पर 'तिवारी' बन करेंगी डेब्‍यू।

Urmila Matondar to debut as 'Tiwari' on OTT.

ओटीटी डेब्‍यू के लिए तैयार उर्मिला मातोंडकर।

  • Bollywood Gossip
  • 357
  • 03, Oct, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Urmila Matondar to debut as 'Tiwari' on OTT.

urmila

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उर्मिला 'तिवारी' वेब सीरीज से ओटीटी पर डेब्‍यू भी करेंगी। इस वेब सीरीज में उर्मिला लीड रोल निभाती नजर आयेगी और अब इस वेब सीरीज का फर्स्‍ट पोस्‍ट रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में उर्मिला घायल नजर आ रही हैं। इस लुक में उर्मिला काफी खतरनाक दिख रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर 'तिवारी' सीरीज का पहला पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'उर्मिला मातोंडकर वेब सीरीज 'तिवारी' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं... सत्या और एक हसीना थी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाने वाली उर्मिला ने भूत, रंगीला, कौन और पिंजर जैसी फिल्‍में भी की हैं।'

तरण आदर्श ने आगे बताया है कि 'तिवारी' एक वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में कहानी एक छोटे शहर की दिखाई गई है। कहानी में मां-बेटी का इमोशनल रिश्‍ता दिखाया गया है। इस सीरीज को सौरभ वर्मा डायरेक्‍ट कर रहे हैं। इसके प्रोड्यूसर डॉ. राजकिशोर खवारे और उत्पल आचार्य  हैं और यह सीरीज अभी प्री-प्रोडक्शन के फेज में है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat