Best Places to Visit in Agra.

Best Places to Visit in Agra.

आज के इस आर्टिकल में हम यमुना नदी के तट पर बसा हुआ उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि आगरा में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी आगरा को विजिट करने वाले हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल में बताए गए इन खूबसूरत आकर्षक स्थलों को विजिट करना न भूले।

  • Tourism
  • 407
  • 18, Feb, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Best Places to Visit in Agra.

agra

image source: eTaxiGo

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा में वैसे तो सबसे प्रसिद्ध आगरा में स्थित ताजमहल को ही माना जाता है, लेकिन इस ताजमहल के अलावा भी आगरा में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। 

ताजमहल 

tajmahal

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित ताजमहल भारत का एक प्रसिद्ध स्मारक है। जो दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है। आगरा में स्थित इस ताजमहल को शाहजहां ने अपनी तेरहवीं बेगम मुमताज के दुनिया से चले जाने के यादों में बनवाया था।

आगरा का किला

agra fort

आगरा का किला एक प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक स्थल हैं। इस किले को आगरा का लाल किला के नाम से भी जाना जाता है और इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी के दौरान करवाया गया था।

बुलंद दरवाजा 

बुलंद दरवाजा

आगरा से आधा घंटा की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी का ऐतिहासिक स्मारक बुलंद दरवाजा खूबसूरत वास्तुकला एवं देखने लायक हैं। इस बुलंद दरवाजा के निर्माण के बारे में बताया जाता है कि इसका निर्माण 17वीं शताब्दी के दौरान मुगल बादशाह अकबर के द्वारा करवाया गया था।

फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी एक प्राचीन सभ्यता वाली नगरी है। इस फतेहपुर सिकरी को मुगल शासकों की राजधानी और अकबर के सपनों की नगरी के रूप में जाना जाता है।

सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण

सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण

सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण कीठम झील के पास बना हुआ प्रकृति प्रेमी के लिए खूबसूरत स्थल है। इस झील में लगभग 100 से भी अधिक प्रजातियों वाले पक्षियों को देखा जा सकता है। 1991 ईस्वी के दौरान इस पूरे क्षेत्र को उत्तर प्रदेश वन विभाग के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण के रूप में घोषित कर दिया गया है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat