मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन का चालान काटा।

मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन का चालान काटा।

Mumbai police challaned Karthik Aryan.

कार्तिक आर्यन का चालान काटने के बाद मुंबई पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट।

  • Bollywood Gossip
  • 233
  • 19, Feb, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Mumbai police challaned Karthik Aryan.

karthik

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच कार्तिक को लेकर नई खबर सामने आई है। दरअसल, कार्तिक अपने माता-पिता के साथ मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने को पहुंचे थे।

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर मुंबई पुलिस ने उनका चालान कर दिया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कार्तिक की कार का फोटो ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है।

मुंबई पुलिस ने कार का फोटो शेयर कर ट्वीट पर लिखा, 'प्रॉब्लम? प्रॉब्लम यह थी कि कार गलत साइड पार्क की गई थी! 'शहजादे' ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं, यह सोचकर 'भूल' मत करिए। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने हैशटैग के साथ लिखा है, 'रूल्स आजकल एंड फॉरएवर।' 

मुंबई पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के खूब दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह क्या फिल्म का प्रमोशन है?' हालांकि, कार्तिक के कुछ फैंस पुलिस पर गुस्सा भी निकालते नजर आ रहे हैं।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat