North Indian Food

North Indian Food

नार्थ इंडियन फ़ूड भारत में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले खाने में से एक है जिसे लगभग भारत के सभी हिस्सों में पसंद किया जाता है।

  • Foods
  • 249
  • 15, May, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

North Indian Food

North Indian Food

भारत के अन्य व्यंजनों की तुलना में उत्तर भारतीय भोजन अधिक समृद्ध, स्वादिष्ट और लोकप्रिय है जो लोगों को उंगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देते है। यदि आप भी नार्थ इंडियन फ़ूड के बारे में जानने के लिए एक्साईटेड है तो हमारे साथ इस लेख में आखिर तक जरूर बने रहें। 

कश्मीरी दम आलू

कश्मीरी दम आलू

कश्मीरी दम आलू नार्थ इंडिया में सबसे पसंद की जाने वाली डिश में से एक है जिसे आलू को दही और मसालों से बनी हुई स्पाइसी ग्रेवी में पकाया जाता है, जो डिश को तीखा स्वाद देता है।

राजमा चावल

राजमा चावल

नार्थ इंडिया की फेमस डिश राजमा चावल को तैयार करने के लिए सबसे पहले राजमा को रात भर पानी में भिगोया जाता है और धीमी आंच में मसालों से बनी हुई ग्रेवी में पकाया जाता है। यदि आप मसालेदार खाने से दूर कुछ हल्का फुल्का खाना चाहते है तो राजमा चावल की गरमा गरम थाली से बेहतर और क्या हो सकता है? 

दाल मखनी

दाल मखनी

जब भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध शाकाहारी खाने की बात आती है तो दाल मखनी को केसे मिस किया जा सकता है। दाल मखनी पंजाब की बहुत ही फेमस डिश है जो पंजाब के हर घर, ढाबे और रेस्टोरेंट में मिलती है आखिर हो भी क्यों ना इसके बिना खाने का मेन्यु कभी पूरा ही नही हो सकता है।

पालक पनीर 

पालक पनीर

पालक पनीर को पनीर और पालक के मिश्रण से तैयार किया जाता है जिसमें टमाटर, गरम मसाला, लहसुन और कई मसालों के साथ मिलाया जाता है। पालक पनीर की उत्त्पति भी पंजाबी क्षेत्र से हुई हैं, जो नार्थ इंडिया तो छोड़िये आल इंडिया में फेमस है। 

 

reference: holidayrider

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat