Top Places To Visit In Brazil.

Top Places To Visit In Brazil.

ब्राजील एक ऐसा देश है जो अपने शानदार समुद्र तटों, सुंदर पुर्तगाली वास्तुकला और अपने पर्यटन स्थलों की वजह से भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

  • Tourism
  • 521
  • 30, May, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Top Places To Visit In Brazil.

brazil

ब्राजील पर्यटकों के बीच एक प्रसिद्ध पर्यटन देश है, जो अपनी जीवंत संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और फुटबॉल के लिए असीम प्रेम के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप ब्राजील में घूमने की जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां हम आपको ब्राजील के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहें हैं। तो बता दें कि यह एक ऐसा प्रसिद्ध स्थल है जहां की यात्रा करने के लिए पूरे साल जा सकते हैं। 

पैराटी, ब्राजील

पैराटी ब्राजील

पैराटी के आसपास का क्षेत्र एक प्रकृति-प्रेमी स्वर्ग है, जो दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के कुछ सबसे सुंदर तटीय और आकर्षक पहाड़ी दृश्यों को पेश करता है। यहां पर कई प्राचीन समुद्र तट स्थित हैं और पैराटी की गलियां और इमारतें बेहद खूबसूरत हैं जो पर्यटकों को बेहद पसंद आती है। 

साओ पाउलो, ब्राजील

साओ पाउलो  ब्राज़ील

साओ पाओलो राज्य, जो ब्राज़ील का सब से ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य परंपरा के लिए जाना जाता है। साओ पाउलो में पर्यटक कई बड़ी इमारतों, नव-गॉथिक गिरजाघर और औपनिवेशिक शैली के चर्च देख सकते हैं। इसके अलावा यहां की नाईट लाइफ भी लोगों को बेहद पसंद आती है।

फ्लोरिअनोपोलिस, ब्राजील

फ्लोरिअनोपोलिस ब्राज़ील

फ्लोरिअनोपोलिस ब्राजील का एक ऐसा दर्शनीय स्थल है जो पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है।

ब्रासीलिया, ब्राजील

ब्राजील

ब्रासीलिया ब्राज़ील की संघीय राजधानी है जो एक योजनाबद्ध शहर है। बता दें कि यह शहर अपनी आधुनिक वास्तुकला और कलात्मक शहरी नियोजन के लिए जाना जाता है। जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

फोर्टेलेज, ब्राजील

फोर्टेलेज ब्राजील

ब्राजील के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित फोर्टालेजा देश के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है और हर साल आधे मिलियन से अधिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह शहर आकर्षक धूप वाले समुद्र तटों, चमकदार नाइटलाइफ़ और उत्तम भोजन के लिए जाना जाता है। 

 

 

reference: holidayrider

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat

Must Read: Latest Post