आरती श्री गणेशजी की 🙏

आरती श्री गणेशजी की 🙏

Shri Ganeshji Ki Aarti

यहां पढ़ें श्री गणेशजी की पूरी आरती हिंदी में

  • Aarti
  • 641
  • 21, Oct, 2021
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा | माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा || (x2)

एक दन्त दयावंत, चार भुजाधारी | माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी ||

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा | लड्डून का भोग लगे, संत करें सेवा ||

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा | माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा || (x2)

अन्धेन को आँख देत, कोढ़िन को काया | बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया || (x2)

सूर श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा | माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ||

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा | माता जाकी पार्वती पिता महादेवा || (x2)

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez