श्री अन्नपूर्णा चालीसा

श्री अन्नपूर्णा चालीसा

Shri Annapurna Chalisa

यहां पढ़िये पूरी 'श्री अन्नपूर्णा चालीसा' । Read here full 'Shri Annapurna Chalisa'

  • Chalisa
  • 461
  • 22, Dec, 2021
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

श्री अन्नपूर्णा चालीसा

 

॥ दोहा ॥

विश्वेश्वर पदपदम की रज निज शीश लगाय ।

अन्नपूर्णे, तव सुयश बरनौं कवि मतिलाय ।।

 

॥ चौपाई ॥

नित्य आनंद करिणी माता, वर अरु अभय भाव प्रख्याता ॥

 

जय ! सौंदर्य सिंधु जग जननी, अखिल पाप हर भव-भय-हरनी ॥

 

श्वेत बदन पर श्वेत बसन पुनि, संतन तुव पद सेवत ऋषिमुनि ॥

 

काशी पुराधीश्वरी माता, माहेश्वरी सकल जग त्राता ॥

 

वृषभारुढ़ नाम रुद्राणी, विश्व विहारिणि जय! कल्याणी ॥

 

पतिदेवता सुतीत शिरोमणि, पदवी प्राप्त कीन्ह गिरी नंदिनि ॥

 

पति विछोह दुःख सहि नहिं पावा, योग अग्नि तब बदन जरावा ॥

 

देह तजत शिव चरण सनेहू, राखेहु जात हिमगिरि गेहू ॥

 

प्रकटी गिरिजा नाम धरायो, अति आनंद भवन मँह छायो ॥

 

नारद ने तब तोहिं भरमायहु, ब्याह करन हित पाठ पढ़ायहु ॥ 10 ॥

 

ब्रहमा वरुण कुबेर गनाये, देवराज आदिक कहि गाये ॥

 

सब देवन को सुजस बखानी, मति पलटन की मन मँह ठानी ॥

 

अचल रहीं तुम प्रण पर धन्या, कीहनी सिद्ध हिमाचल कन्या ॥

 

निज कौ तब नारद घबराये, तब प्रण पूरण मंत्र पढ़ाये ॥

 

करन हेतु तप तोहिं उपदेशेउ, संत बचन तुम सत्य परेखेहु ॥

 

गगनगिरा सुनि टरी न टारे, ब्रहां तब तुव पास पधारे ॥

 

कहेउ पुत्रि वर माँगु अनूपा, देहुँ आज तुव मति अनुरुपा ॥

 

तुम तप कीन्ह अलौकिक भारी, कष्ट उठायहु अति सुकुमारी ॥

 

अब संदेह छाँड़ि कछु मोसों, है सौगंध नहीं छल तोसों ॥

 

करत वेद विद ब्रहमा जानहु, वचन मोर यह सांचा मानहु ॥ 20 ॥

 

तजि संकोच कहहु निज इच्छा, देहौं मैं मनमानी भिक्षा ॥

 

सुनि ब्रहमा की मधुरी बानी, मुख सों कछु मुसुकाय भवानी ॥

 

बोली तुम का कहहु विधाता, तुम तो जगके स्रष्टाधाता ॥

 

मम कामना गुप्त नहिं तोंसों, कहवावा चाहहु का मोंसों ॥

 

दक्ष यज्ञ महँ मरती बारा, शंभुनाथ पुनि होहिं हमारा ॥

 

सो अब मिलहिं मोहिं मनभाये, कहि तथास्तु विधि धाम सिधाये ॥

 

तब गिरिजा शंकर तव भयऊ, फल कामना संशयो गयऊ ॥

 

चन्द्रकोटि रवि कोटि प्रकाशा, तब आनन महँ करत निवासा ॥

 

माला पुस्तक अंकुश सोहै, कर मँह अपर पाश मन मोहै ॥

 

अन्न्पूर्णे ! सदापूर्णे, अज अनवघ अनंत पूर्णे ॥ 30 ॥

 

कृपा सागरी क्षेमंकरि माँ, भव विभूति आनंद भरी माँ ॥

 

कमल विलोचन विलसित भाले, देवि कालिके चण्डि कराले ॥

 

तुम कैलास मांहि है गिरिजा, विलसी आनंद साथ सिंधुजा ॥

 

स्वर्ग महालक्ष्मी कहलायी, मर्त्य लोक लक्ष्मी पदपायी ॥

 

विलसी सब मँह सर्व सरुपा, सेवत तोहिं अमर पुर भूपा ॥

 

जो पढ़िहहिं यह तव चालीसा, फल पाइंहहि शुभ साखी ईसा ॥

 

प्रात समय जो जन मन लायो, पढ़िहहिं भक्ति सुरुचि अघिकायो ॥

 

स्त्री कलत्र पति मित्र पुत्र युत, परमैश्रवर्य लाभ लहि अद्भुत ॥

 

राज विमुख को राज दिवावै, जस तेरो जन सुजस बढ़ावै ॥

 

पाठ महा मुद मंगल दाता, भक्त मनोवांछित निधि पाता ॥ 40 ॥

 

॥ दोहा ॥

जो यह चालीसा सुभग, पढ़ि नावैंगे माथ ।

तिनके कारज सिद्ध सब, साखी काशी नाथ ॥

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez