पार्वती माता जी की आरती (जय पार्वती माता)

पार्वती माता जी की आरती (जय पार्वती माता)

Parvati Mata ji ki aarti | Jai Parvati Mata

यहां पढ़ें पार्वती माता जी की पूरी आरती हिंदी में | Read the full Aarti of Parvati Mata Ji here in Hindi

  • Aarti
  • 713
  • 05, Dec, 2021
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रम्हा सनातन देवी शुभ फल की दाता || जय पार्वती माता ||

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता || जय पार्वती माता ||

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव बंधु जस गावत नृत्य करत ताथा || जय पार्वती माता ||

सतयुग रूपशील अतिसुन्दर नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी सखियन संगराता || जय पार्वती माता ||

शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्थाता
सहस्र भुज तनु धरिके चक्र लियो हाथा || जय पार्वती माता ||

सृष्टी रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
नंदी भृंगी बीन लही है हाथन मदमाता || जय पार्वती माता ||

देवन अरज करत तव चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता || जय पार्वती माता ||

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी नित रहता सुख संपति पाता || जय पार्वती माता ||

जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रम्हा सनातन देवी शुभ फल की दाता || जय पार्वती माता ||

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez

Must Read: Latest Post