श्री शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती (ॐ श्री शाकुम्भरी अम्बा जी)

श्री शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती (ॐ श्री शाकुम्भरी अम्बा जी)

Shri Shakumbhari Amba ji ki aarti | Om Jai Shri Shakumbhari Amba

यहां पढ़ें श्री शाकुम्भरी अम्बा जी की पूरी आरती हिंदी में | Read the full Aarti of Shri Shakumbhari Amba Ji here in Hindi

  • Aarti
  • 946
  • 05, Dec, 2021
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

हरी ॐ श्री शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो
ऐसी अदभुत रूप ह्रदय धर लीजो
शताक्षी दयालु की आरती कीजो
ऐसी अदभुत रूप ह्रदय धर लीजो

तुम परिपूर्ण आदि भवानी, सब घट-घट तुम आप बखानी
ॐ श्री शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो
ऐसी अदभुत रूप ह्रदय धर लीजो

तुम्ही हो शाकुम्भर, तुम ही हो सताक्षी माँ
शिवमूर्ति माया प्रकाशी,
ॐ श्री शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो
ऐसी अदभुत रूप ह्रदय धर लीजो

नित जो नर-नारी अम्बे आरती गावे माँ
इच्छा पूर्ण कीजो, शाकुम्भर दर्शन पावे माँ
शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो

जो जन आरती पढ़े पढावे माँ, जो नर आरती सुनावे
बस बैकुंठ शाकुम्भर दर्शन पावे
ॐ श्री शाकुम्भरी अम्बा जी की आरती कीजो
ऐसी अदभुत रूप ह्रदय धर लीजो

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez