Mark Zuckerberg फिर बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स।

Mark Zuckerberg फिर बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स।

Mark Zuckerberg again becomes the fourth richest person in the world.

मेटा के सीईओ और सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

  • Business
  • 198
  • 04, Feb, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Mark Zuckerberg again becomes the fourth richest person in the world.

मेटा (Meta) के तिमाही नतीजों के बाद फेसबुक (Facebook) के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कुल संपत्ति 28.1 अरब डॉलर बढ़ गई, जिससे इसके शेयरों में लगभग 20 फीसदी की वृद्धि हुई। ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, अब मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 170 अरब डॉलर हो गई है और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gates) को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

मेटा के तिमाही नतीजे वॉल स्ट्रीट की अपेक्षाओं से कहीं ज्यादा रहे। इसी के साथ अमीरों की सूची में जुकरबर्ग से पहले टॉप-3 पायदान पर एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। बिल गेट्स 145 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 5वें नंबर पर खिसक गए हैं। 35 अरब डॉलर से भी नीचे चली गई थी मार्क की संपत्ति।

जुकरबर्ग की संपत्ति साल 2022 के आखिर में 35 अरब डॉलर से भी नीचे चली गई थी। महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण टेक्नोलॉजी शेयरों में आई गिरावट के चलते ऐसा हुआ था। अभी जुकरबर्ग को और फायदा होने वाला है क्योंकि एक शेयरहोल्डर के तौर पर उन्हें मेटा के पहले डिविडेंड से उन्हें लगभग 70 करोड़ डॉलर सालाना मिलेंगे। मेटा ने मार्च से क्लास A और B के सामान्य स्टॉक के लिए 50 सेंट प्रति शेयर के तिमाही नकद डिविडेंड की घोषणा की है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, मार्क के पास लगभग 35 करोड़ शेयर होने के कारण वह टैक्स का पेंमेंट किए जाने से पहले प्रत्येक तिमाही पेमेंट में लगभग 17.5 करोड़ डॉलर घर ले जाएंगे। जुकरबर्ग को मिला था 2.71 करोड़ डॉलर का कंपनसेशन।

साल 2022 में जुकरबर्ग को कुल 2.71 करोड़ डॉलर का कंपनसेशन मिला था। इसमें 1 डॉलर की बेस सैलरी और प्राइवेट सिक्योरिटी कॉस्ट शामिल थी। मेटा ने अभी तक पिछले साल के लिए एग्जीक्यूटिव्सव कंपनसेशन की घोषणा नहीं की है। कंपनी के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Mark Zuckerberg फिर बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat