श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरों को अवैध तरीके से मछलियाँ पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया।

श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरों को अवैध तरीके से मछलियाँ पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Sri Lanka arrested 23 Indian fishermen on charges of illegal fishing.

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और दो नौकाएं जब्त कर लीं।

  • National News
  • 137
  • 05, Feb, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Sri Lanka arrested 23 Indian fishermen on charges of illegal fishing.

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियाँ पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और दो नौकाएं जब्त की। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जाफना के उत्तरी डेफ्ट द्वीप से शनिवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी दो नौकाएं जब्त की गईं। बयान में कहा गया है कि पकड़े गए 23 मछुआरों और उनकी नौकाओं को कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मैलादी मत्स्य निरीक्षक को सौंपा जाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘श्रीलंकाई नौसेना ने तीन फरवरी 2024 की रात को श्रीलंकाई जलक्षेत्र से मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं का पीछा करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत दो भारतीय नौकाओं को जब्त किया गया और जाफना में डेफ्ट द्वीप के तट पर श्रीलंका के उत्तरी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 23 भारतीय नागरिकों को पकड़ा।’’ श्रीलंका की नौसेना विदेशी नौकाओं द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने पर लगाम लगाने के लिए अपने समुद्री क्षेत्र में नियमित गश्त करती है और अभियान चलाती है। भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद है। श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कई बार पाक जलडमरू में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है।

पाक जलडमरू तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकीर्ण जलसंधि है और दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने के लिहाज से समृद्ध क्षेत्र है। श्रीलंका ने जनवरी में भारत के 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उसने 2023 में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और 35 नौकाएं जब्त की थीं।

श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरों को अवैध तरीके से मछलियाँ पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat