भारत में इस दिन लांच होगी BMW का प्रीमियम स्कूटर CE 04, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

भारत में इस दिन लांच होगी BMW का प्रीमियम स्कूटर CE 04, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

BMW's premium scooter CE 04 will be launched in India on this day, know some special things related to it.

BMW की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, BMW CE 04, 24 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रही है। 15 KW मोटर और 41 bhp पावर के साथ, यह स्कूटर 0 से 50 kmph की रफ्तार सिर्फ 2.6 सेकंड में पकड़ती है और इसकी टॉप स्पीड 120 kmph है।

  • Automobile
  • 213
  • 24, Jun, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

BMW's premium scooter CE 04 will be launched in India on this day, know some special things related to it.

BMW CE 04 लॉन्च की तारीख: BMW की इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04, 24 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 2022 में भारत में पेश किया था और अब इसे लॉन्च करने का फैसला लिया है। अभी कंपनी द्वारा इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें और इसके फीचर्स।

BMW CE 04 की परफॉरमेंस

BMW CE 04 में कंपनी ने 15 KW परमानेंट मैग्नेटिक लिक्विड-कूल्ड सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर दिया है, जो 41 bhp की पावर और 61 Nm टॉर्क जेनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 50 kmph की रफ्तार सिर्फ 2.6 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 120 kmph है। साथ ही यह एक बार चार्ज करने पर 130 km की दूरी तय कर सकती है।

BMW CE 04 के फीचर्स और कीमत

BMW ने इस बाइक को बहुत ही स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक दिया है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि इसमें डिस्क ब्रेक और एबीएस मिलते हैं। साथ ही इस बाइक में कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ-साथ 10.25 इंच का टीएफटी डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके साथ इसमें तीन राइड मोड - इको, रेन और रोड मोड दिए गए हैं। इसमें डिस्क ब्रेक और ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फिलहाल कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत नहीं बताई गई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 10 लाख रुपए (एक्स शोरूम प्राइस) हो सकती है।

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat