सलमान खान के लिए दुल्हन ढूंढेंगे अनिरुद्धाचार्य, Bigg Boss 18 में किया ऐलान।

सलमान खान के लिए दुल्हन ढूंढेंगे अनिरुद्धाचार्य, Bigg Boss 18 में किया ऐलान।

Aniruddhacharya will find a bride for Salman Khan, announced in Bigg Boss 18.

सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर आज रात 6 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा। प्रोमो में आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज को दिखाया गया है, जो मजाकिया अंदाज में सलमान के लिए दुल्हन ढूंढने का जिक्र करते हैं।

  • Entertainment
  • 38
  • 06, Oct, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Aniruddhacharya will find a bride for Salman Khan, announced in Bigg Boss 18.

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' आज शुरू होने के लिए तैयार है। इस बार भी भाईजान शो को होस्ट कर रहे हैं। 6 अक्टूबर से रात 9 बजे 'बिग बॉस' के 18वें सीजन का आगाज होगा। इसी बीच मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज भी शामिल हैं।

जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 18' का प्रोमो जारी किया गया है। वीडियो में अनिरुद्धाचार्य महाराज सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा, एक प्रतियोगी की झलक भी दिखाई दे रही है, लेकिन उनका पूरा चेहरा स्पष्ट नहीं है। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने प्रतियोगी से सवाल किया, "आप किस उद्देश्य से यहां आए हैं?" प्रतियोगी ने जवाब दिया, "राजनीति के लोग बहुत लालची होते हैं। हमारा लालच है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमें जानें।" स्वामीजी पूछते हैं, "क्या आपकी शादी हो गई?" तो वह कहते हैं, "अभी नहीं हुई, मैं सलमान भाई से छोटा हूं।"

इसके बाद, अनिरुद्धाचार्य महाराज मजाक में कहते हैं, "आप दोनों के लिए दो लड़कियां देखनी पड़ेंगी, एक आपके लिए और एक सलमान खान के लिए।" फिर वह हंसते हुए कहते हैं, "मैं जो लाऊंगा, वो भागेगी नहीं।" सलमान खान इस पर जवाब देते हैं, "हमें भागने वाली ही चाहिए।" बता दें कि 'बिग बॉस 18' के सेट पर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सलमान खान को गीता भेंट की है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

'बिग बॉस 18' में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा, विवियन डीसेना और एलिस कौशिक शामिल हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी इस बार शो का हिस्सा होंगी। आप सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' को जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat