शनाया कपूर रैंप वॉक के लिए बुरी तरह हुईं ट्रोल

शनाया कपूर रैंप वॉक के लिए बुरी तरह हुईं ट्रोल

Shanaya Kapoor gets trolled for her ramp walk

शनाया कपूर चलने के अंदाज को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स उनके चलने के अंदाज पर बोले कि यह एक मॉडल जैसी वॉक बिल्कुल भी नहीं है। उन्हें ट्रेनिंग की जरूरत है।

  • Bollywood Gossip
  • 574
  • 27, Mar, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Shanaya Kapoor gets trolled for her ramp walk

shanaya

FDCI X Lakme Fashion Week: बीते दिन, शनाया कपूर 'एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक' में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए शो-स्टॉपर बनीं। उन्होंने अपने डेब्यू शो के लिए रैंप वॉक किया। रैंप वॉक के लिए उन्होने बेहद चमकीला और शानदार ड्रेस पहनी थी, लेकिन यहां उनका ड्रेस नहीं, बल्कि उनके चलने के अंदाज पर ट्रोल किया गया। शो के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों का ध्यान शनाया के रैंप वॉक पर गया। 

मनीष मल्होत्रा ने शनाया कपूर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जेन नेक्स्ट शनाया कपूर। अपना गॉर्जियस फैशन रैम्प वॉक डेब्यू किया।‘ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

मनीष मल्होत्रा ने भले ही शनाया की जमकर तारीफ की हो। लेकिन यूजर्स उनकी बातों से सहमत नहीं दिखे। यूजर्स उनके चलने के अंदाज पर बोले कि यह एक मॉडल जैसी वॉक बिल्कुल भी नहीं है। उन्हें ट्रेनिंग की जरूरत है। एक यूजर ने कहा, ‘सबसे पहले उसे सिखाओ कि चलते कैसे हैं। एक ने लिखा, ‘ड्रेस प्यारा है लेकिन उसे देखो पहले, दूसरी मॉडल्स ज्यादा डिजर्व करती हैं।‘ एक यूजर ने कहा, ‘वह बिल्कुल भी जेन नेक्स्ट नहीं है।‘ एक लिखते हैं, ‘सिर्फ नेपोटिज्म चलाओ।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘माफ करिएगा लेकिन उसकी चाल बिल्कुल भी मॉडल जैसी नहीं है।‘

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat