रूसी विदेश मंत्री करेंगे भारत का दौरा

रूसी विदेश मंत्री करेंगे भारत का दौरा

Russian Foreign Minister to visit India

रूसी विदेश मंत्री आएंगे भारत, दोनों देशों के बीच व्यापार लेनदेन को आसान बनाने के तरीकों पर हो सकती है चर्चा.

  • Global News
  • 447
  • 29, Mar, 2022
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की इस सप्ताह भारत की यात्रा करने की योजना है, रूसी विदेश मंत्री की आगामी यात्रा व्यापार के छेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। खासकर की रूस के लिए जो वर्तमान में यूएसए और अन्य वेस्टर्न देशों के प्रतिबंधों के कारण आर्थिक तौर पर परेशानीयों से गुज़र रहा है.

इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच अधिक व्यापार सौदे होने की संभावना है. एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, दोनों देश व्यापार लेनदेन को आसान बनाने के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं जो रूसी बैंकों के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों के कारण विलंबित हो गए हैं। कुछ अफवाहों की मानें तो शुक्रवार को दिल्ली में यह चर्चा का आरंभ हो सकता है।

24 फरवरी से यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से लावरोव की रूस के बाहर की यह तीसरी यात्रा होगी, इससे पहले इस महीने की शुरुआत में लावरोव अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ बैठक के लिए तुर्की और गुरुवार को चीन में एक प्रस्तावित चर्चा के लिए गए थे। आपको बतादूँ कि भारत के सैन्य हथियारों का सबसे बड़ा स्रोत रूस है, हालांकि हालीया वर्षों में रूस और यूक्रेन के बीच लगभग 9 अरब डॉलर तक का व्यापार हुआ है, अनिवार्य रूप से उर्वरक और कच्चे तेल के छेत्र में।

Image source: Hindustan times

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez