विक्की कौशल ने गंगा नदी में डुबकी लगाई।

विक्की कौशल ने गंगा नदी में डुबकी लगाई।

VICKY KAUSHAL TAKE A DIP IN GANGA RIVER.

विक्की कौशल का गंगा नदी में डुबकी लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

  • Bollywood Gossip
  • 455
  • 21, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

VICKY KAUSHAL TAKE A DIP IN GANGA RIVER.

vicky

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों में गिना जाता है। सोशल मीडिया पर विक्की काफी एक्टिव रहते हैं। उनके फैंस को भी उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्की का खास अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
दरअसल, वीडियो में विक्की गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में 'हर हर गंगे' लिखा है। फैंस को विक्की का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो क्लिप पर अब तक 1.1 मिलियन लाइक्स और 4000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक फैन ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'रोज रोज कैसे दिल आ जाता है तुम पर।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'विक्की जैसा कोई पूरे बॉलीवुड में नहीं है, विक्की सर यू आर द बेस्ट।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat