Actor Salim Ghouse passes away at 70.
दिग्गज एक्टर सलीम घौस का आज 70 साल की आयु में निधन हो गया।
दिग्गज एक्टर सलीम घौस का आज 70 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर की पत्नी अनीता सलीम ने इस खबर की पुष्टि की है।
अनीता सलीम ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए खुलासा किया कि, सलीम घौस का बुधवार रात सीने में दर्द की शिकायत की थी। हम उन्हें कल रात कोकिलाबेन अस्पताल ले गए और आज सुबह उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया।
सलीम गौस भारत में कई फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने न केवल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया, बल्कि साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया। उन्हें ‘कोयला’, ‘शपथ’, ‘अक्स’, ‘त्रिकाल’, द्रोही, सारांश और ‘स्वर्ग नरक’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।
PREVIOUS STORY
NEXT STORY
© Hindeez 2025, All Rights Reserved