आश्रम 3 का ट्रेलर 13 मई को रिलीज।

आश्रम 3 का ट्रेलर 13 मई को रिलीज।

AASHRAM 3 TRAILER RELEASE ON 13 MAY.

बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम सीजन-3' का टीजर रिलीज।

  • Good News
  • 591
  • 12, May, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

AASHRAM 3 TRAILER RELEASE ON 13 MAY.

aashram

बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम 3' का टीजर रिलीज हो गया है। MX प्लेयर ने ‘आश्रम 3’ के प्रोमो वीडियो को शेयर किया है। साथ ही ‘आश्रम 3’ के ट्रेलर रिलीज डेट को भी रिवील कर दिया है। टीजर में बॉबी देओल बाबा के चोले में अपने आश्रम में लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही लोग उनके नाम के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस छोटे से टीजर में जहां बाबा निराला के भक्ति में लीन लोगों को दिखाया गया है। तो वहीं टीजर के आखिर में एक ऐसा डायलॉग बोला गया है जो पूरे इस टीजर में जान डाल देता है। ये डायलॉग है- 'एक बार जो आश्रम आ गया ना, तो कोई यू टर्न तो ना है।'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MX Player (@mxplayer)

'आश्रम 3' के टीजर को बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया। सीरीज में लीड रोल निभाने वाले बॉबी देओल ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अब इंतजार होगा खत्म, फिर खुलेंगे दरवाजे आश्रम। जपनाम। एक बदनाम आश्रम सीजन 3 ट्रेलर कल रिलीज होगा।'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

'आश्रम 3' वेब सीरीज का टीजर को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। जिसे देखकर इतना तो साफ है कि फैंस 'आश्रम 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस के इस एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए इस वेब सीरीज के ट्रेलर की डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। ये ट्रेलर 13 मई को रिलीज होगा।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat