फ्रांस में अन्नू कपूर का सामान चोरी।

फ्रांस में अन्नू कपूर का सामान चोरी।

Annu Kapoor's belongings stolen in France.

हाल ही में अन्नू कपूर ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि पेरिस में उनका सामान चोरी हो गया है।

  • Bollywood Gossip
  • 438
  • 22, Jun, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Annu Kapoor's belongings stolen in France.

annu kapoor

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर इस समय यूरोप ट्रिप पर हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके कहा कि, "यूरोप के दौरे पर हूं, लेकिन दुख की बात है कि यहां मेरा सामान चोरी हो गया है। उन्होंने बताया पेरिस में प्राडा का बैग चोरी करके ले गए, उसमें बहुत सारा फ्रैंक कैश और यूरो रखे हुए थे। उसमें मेरा आईपैड, डायरी, क्रेडिट कार्ड भी था। सबकुछ चोरी हो गया। पेरिस जाओ तो बहुत ध्यान रखना। यहां एक नंबर के मक्कार, चोर और जेब कतरे हैं। अभी जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराउंगा।"

अन्नू ने वीडियो में आगे बताया कि- यहां रेलवे वालों ने थोड़ा सपोर्ट किया है और कहा है कि साथ चलेंगे। यहां जब भी आएं बहुत सावधान रहें। मेरे साथ बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई है। लेकिन शुक्र है कि पासपोर्ट मेरे पास था। लेकिन मैंने अपना क्रेडिट कार्ड और नकद खो दी है।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor)

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat