Tata Nexon EV में अचानक लगी आग।

Tata Nexon EV में अचानक लगी आग।

Sudden fire in Tata Nexon EV.

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बाद अब इलेक्ट्रिक कार में लगी आग।

  • Global News
  • 406
  • 23, Jun, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Sudden fire in Tata Nexon EV.

tata

टाटा की नेक्सन EV में लगी आग। यह घटना बुधवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई के वसाई वेस्ट स्थित पंचवटी होटल के पास की है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को स्वाहा कर दिया। 

टाटा मोटर्स ने एक बयान जारी कर नेक्सन ईवी में आग लगने के कारणों की जांच का आश्वासन दिया। टाटा और सरकार दोनों ही इस मामले की जांच कर रहे हैं।

इस मामले पर टाटा ने कहा, "हाल ही में आग लगने की एक घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच की जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। हम अपनी पूरी जांच के बाद विस्तृत प्रतिक्रिया साझा करेंगे। हम अपने वाहनों और उनके यूजर्स की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश भर में लगभग 4 वर्षों में 30,000 से ज्यादा ईवी ने कुल 10 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की है, यह इस तरह की पहली घटना है।"

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat