फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का फर्स्ट लुक आउट।

फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का फर्स्ट लुक आउट।

First look out of Vijay Deverakonda and Ananya Pandey from the movie 'Liger'.

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' का नया पोस्टर आउट।

  • Bollywood Gossip
  • 761
  • 06, Jul, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

First look out of Vijay Deverakonda and Ananya Pandey from the movie 'Liger'.

liger

विजय देवरकोंडा पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'लाइगर' के नए पोस्टर और अनन्या के फर्स्ट लुक को साझा किया है। फिल्म का नया पोस्टर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

दरअसल, यह पोस्टर फिल्म ‘लाइगर’ के गाने ‘अकड़ी पकड़ी’ का है। इस पोस्टर को विजय ने शेयर करते हुए लिखा है, "फिल्म की रिलीज के 50 दिन पहले चलो कुछ मास्स म्यूजिक के साथ जश्न मनाया जाए! पहले गाने 'अकड़ी पकड़ी' 11 जुलाई को और गाने का प्रोमो 8 जुलाई को रिलीज होगा। लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।"

इस पोस्टर में विजय अनन्या को सीटी बजाना सिखाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के गाने की रिलीज डेट सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर देंगे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat