'डार्लिंग्स' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज।

'डार्लिंग्स' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज।

'Darlings' official trailer out now.

आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज।

  • Bollywood Gossip
  • 643
  • 18, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

'Darlings' Official Trailer Out Now.

darling

अभिनेत्री आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बारे में जानकारी आलिया ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करके दी है। आपको बता दें कि आलिया इस फिल्म के साथ प्रोडक्शन की दुनिया में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। यह आलिया के प्रोड्क्शन की पहली फिल्म है। यह फिल्म 05 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

2 मिनट और 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में आलिया दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में वह घरेलू हिंसा की शिकार होती नजर आ रही हैं। लेकिन साथ ही पति के अत्याचार से परेशान होने के बाद वह बदला लेने वाले अंदाज में भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि इस फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा, रोशन मैथ्यू और राजेश शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बतौर निर्माता मेरी पहली फिल्म!..इतना उत्साहित, नर्वस, रोमांचित, भावुक हूं..इसे आपके साथ साझा करने के लिए।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat