जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें।

जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें।

Best Selling Cars in July 2022.

अगर आप भी अगस्त महीने में एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जान लीजिए कि जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के नाम।

  • Good News
  • 608
  • 17, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Best Selling Cars in July 2022.

Best Selling Cars in July 2022.

कार निर्माता कंपनियों ने जुलाई 2022 में अपनी कारों की बिक्री के आकंड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर्स और टाटा मोटर्स ने जुलाई में सबसे अच्छी बढ़त हासिल की है।

Maruti WagonR

Maruti WagonR

मारुति सुजुकी ने मारुति वैगनआर को जुलाई 2022 में 22,588 यूनिट को बेचा है जबकि कंपनी ने पिछले साल यानी जुलाई 2021 में इस कार की 22,836 यूनिट को बेचा था। बिक्री में 1.09 प्रतिशत की गिरावट के बाद भी ये कार पहले नंबर पर है।

Maruti Baleno

Maruti Baleno

मारुति सुजुकी ने जुलाई 2022 में मारुति बेलनो की 17,960 यूनिट को बेचा है जबकि पिछले साल जुलाई 2021 में 14, 729 यूनिट को बेचा था। इस साल  कार की बिक्री में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है और अब ये कार देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली दूसरी कार बन चुकी है। 

Maruti Swift

Maruti Swift

मारुति सुजुकी ने जुलाई 2022 में मारुति स्विफ्ट की 17,539 यूनिट को बेचा है जबकि पिछले साल जुलाई 2021 में कंपनी ने इस कार की 18,434 यूनिट को बेचा था। बिक्री में 4.89 प्रतिशत की गिरावट के चलते ये कार तीसरे नंबर पर आ गई है। जबकि ये कार जून 2022 में देश की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार थी। 

 

reference:jansatta.com
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat