हार्ले डेविडसन नाइटस्टर एस भारत में लॉन्च।

हार्ले डेविडसन नाइटस्टर एस भारत में लॉन्च।

Harley Davidson Nightster S Launched In India.

हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर एस भारतीय बाजार में हुई लॉन्च।

  • Good News
  • 630
  • 12, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Harley Davidson Nightster S Launched In India. 

harley davidson

Hero MotoCorp और Harley Davidson ने Nightster S को भारतीय बाजार में 14.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल को सीबीयू या पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप में भारत लाया जाएगा। वाहन निर्माता ने नई Harley-Davidson Nightster बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 

हार्ले डेविडसन नाइटस्टर एस को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें पहला वेरिएंट विविड ब्लैक और दूसरा मॉडल गनशिप ग्रे और तीसरा वेरिएंट रेडलाइट रेड है। कंपनी ने इसमें ब्लैक मॉडल की शुरुआत कीमत 14.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है जबकि इसके गनशिप ग्रे और रेड लाइट रेड मॉडल की शुरुआती कीमत 15.13 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

इंजन

Harley-Davidson Nightster में 975 सीसी का इंजन मिलता है जो इंजनों के रेवोल्यूशन मैक्स फैमिली से संबंधित है। इसमें वी-ट्विन कॉन्फिगरेशन और लिक्विड-कूलिंग मिलता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 89 bhp का मैक्सिमम पावर और 5,750 rpm पर 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

ब्रेकिंग सिस्टम 

कंपनी ने Harley-Davidson Nightster में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm का डिस्क और रियर में 260 mm का डिस्क ब्रेक लगाया है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat