"पिप्पा" आधिकारिक टीज़र रिलीज़।

"पिप्पा" आधिकारिक टीज़र रिलीज़।

"Pippa" Official Teaser Release.

ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का टीजर हुआ रिलीज।

  • Bollywood Gossip
  • 533
  • 15, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

"Pippa" Official Teaser Release.

pippa

स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पिप्पा' का टीजर रिलीज़ कर दिया है। फिल्म का टीजर काफी धमाकेदार है। देशभक्ति के रंग में रंगा फिल्म का यह टीजर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

एक मिनट सात सेकेंड के इस वीडियो में 3 दिसंबर 1971 के युद्ध की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में पूरा देश रेडियो पर देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सुनते नजर रहे हैं। वीडियो में पीएम कहती हैं कि, 'कुछ ही घंटों पहले पाकिस्तान ने भारतीय एयरफीट्स पर हवाई हमला किया है। मैं, भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पाकिस्तान के साथ जंग का एलान करती हूं। जय हिंद।

टीज़र को शेयर करते हुए ईशान ने अपने कैप्शन में रिलीज डेट शेयर की है। इसमें लिखा है, "सिनेमाघरों में 2 दिसंबर, 2022 को पिप्पा। हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर - एक ऐसी फिल्म की एक झलक पेश करते हुए हम सबने अपना दिल और आत्मा इसमें डाल दी है। हमारी धरती, हमारे लोग और हमारी संस्कृति पर हमेशा कृपा बनी रहे। हमारे रक्षा बलों (भारतीय राष्ट्रीय ध्वज) की वीरता और बहादुरी का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है।"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat