कावासाकी Z900 भारत में लॉन्च।

कावासाकी Z900 भारत में लॉन्च।

Kawasaki Z900 launched in India.

कावासाकी Z900 8.93 लाख रुपये में लॉन्च।

  • Good News
  • 632
  • 15, Sep, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Kawasaki Z900 launched in India.

kawasaki

Kawasaki ने अपनी नई बाइक Z900 का अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। Kawasaki ने इस बाइक को भारतीय बाजार में 8.93 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है।

कलर

Kawasaki Z900 में मैटेलिक कार्बन ग्रे के साथ मैटेलिक फैंटम सिल्वर और मैटेलिक मैट ग्रेफीन स्टील ग्रे के साथ एबोनी कलर स्कीम भी मिलती हैं।

इंजन

Kawasaki Z900 में 948 cc का फोर स्ट्रोक इनलाइन 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड बीएस-6 इंजन मिलता है। यह 9,500 rpm पर 123.6 bhp और 7,700 rpm पर 98.6 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट डिजाइन से जोड़ा गया है।

फीचर्स 

कंपनी ने इस बाइक के नए मॉडल में कॉस्मेटिक अपडेट करने के साथ ही इसके फीचर्स को भी अपडेट किया है। इसके अलावा नई एलईडी लाइटिंग, 4.3 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, दो पावर मोड, चार राइडिंग मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat