Smartwatch 1GS & Smartwatch 2 भारत में लॉन्च।

Smartwatch 1GS & Smartwatch 2 भारत में लॉन्च।

Smartwatch 1GS & Smartwatch 2 launched in India.

itel ने भारतीय बाजार में Smartwatch 1GS & Smartwatch 2 की लॉन्च।

  • Good News
  • 368
  • 20, Oct, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Smartwatch 1GS & Smartwatch 2 launched in India.

smartwatch

itel ने भारतीय बाजार में अपनी दो स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिए हैं। जिसका नाम itel Smartwatch 1GS और itel Smartwatch 2 हैं। यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच हैं।

कंपनी ने itel Smartwatch 1GS को 2,999 रुपये और itel Smartwatch 2 को 2499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इन दोनों स्मार्टवॉच को लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

itel smartwatch 1GS में 250mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 1.32 HD राउंड स्क्रीन दी गई है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ आती है। जबकि itel smartwatch 2 में 128MB का लोकल म्यूजिक प्लेयर दिया गया है, जिसमें शानदार म्यूजिक एक्सपीरिएंस मिलेगा। साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें इन-बिल्ड माइक की सुविधा दी गई है।

itel Smartwatch 1GS में 1.32 इंच IPS राउंड स्क्रीन दी गई है। यह ब्लैक कलर में आती है। इसमें फोन, रिमोट कैमरा, इनबिल्ड गेम और स्टॉपवॉच की सुविधा मिलती है। जबकि itel Smartwatch 2 में इन-बिल्ड लोकल म्यूजिक प्लेयर के साथ 128MB मेमोरी सपोर्ट दिया गया है। इस वॉच में टेक्स्ट मैसेज, ईमेल, सोशल मीडिया अलर्ट्स, अलार्म क्लॉक, कैलेंडर अलर्ट नोटिफिकेशन जैसी सुविधा मिलती है। 

 

reference: navbharattimes
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat