'मोनिका ओ माय डार्लिंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज़।

'मोनिका ओ माय डार्लिंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज़।

'Monica O My Darling' trailer released.

राजकुमार राव और हुमा कुरैशी की फिल्म 'Monica O My Darling' का ट्रेलर हुआ जारी।

  • Bollywood Gossip
  • 516
  • 31, Oct, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

'Monica O My Darling' trailer released.

monica o my darling

राजकुमार राव और हुमा कुरैशी जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही इस  फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म सस्पेंस से भरी हुई है। 

ट्रेलर की शुरुआत हुमा से होती है, जो रेड लॉन्ग गाउन पहने हुए दिखाई दे रही है। रेड गाउन में हुमा काफी ग्लैमरस दिख रही हैं और बैकग्राउंड में ‘पिया तू अब तो आजा’ गाना बजता है। इसके बाद खून की छींटे दिखाई जाती हैं। फिर राजकुमार राव को कांच को हाथ से साफ करते हुए दिखाया जाता है।

फिल्म में राधिका आप्टे पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिख रही हैं, जो सस्पेंस भरे केस को सुलझा रही हैं। फिल्म में अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी हैं। 

इस डार्क कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री फिल्म में राजकुमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 नवंबर, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat