Royal Enfield Super Meteor 650 से उठा पर्दा।

Royal Enfield Super Meteor 650 से उठा पर्दा।

Royal Enfield Super Meteor 650 unveiled.

रॉयल एनफील्ड की फ्लैगशिप क्रूजर सुपर मीटियोर 650 से उठा पर्दा।

  • Good News
  • 469
  • 08, Nov, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Royal Enfield Super Meteor 650 unveiled.

royal enfield

रॉयल एनफील्ड ने इटली के मिलान शहर में आयोजित EICMA 2022 इवेंट में Super Meteor 650 बाइक से पर्दा उठा दिया है। रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को एक प्रीमियम क्रूजर बनाया है जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को जोड़ा गया है। रॉयल एनफील्ड ने फ्लैगशिप क्रूजर बाइक को दो वेरिएंट में पेश किया है। जिसमें पहला वेरिएंट Super Meteor 650 और दूसरा वेरिएंट Super Meteor 650 Tourer है।

Super Meteor 650 एक सोलो टूरर वेरिएंट है, जो पाँच कलर ऑप्शन- एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू, एस्ट्रल ग्रीन, इंटरस्टैलर ग्रे और इंटरस्टैलर ग्रीन के साथ पेश किया गया है। जबकि Super Meteor 650 Tourer एक ग्रैंड टूरर वेरिएंट है, जो दो कलर ऑप्शन- सेलेस्टियल रेड और सेलेस्टियल ब्लू कलर के साथ पेश किया गया है। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

Super Meteor 650 के फ्रंट में 43 mm अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm डिस्क और पीछे की ओर 300 mm डिस्क द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat