दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का हुआ निधन।

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का हुआ निधन।

Veteran actor Vikram Gokhale passed away.

विक्रम गोखले ने पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांसें।

  • Bollywood Gossip
  • 393
  • 26, Nov, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Veteran actor Vikram Gokhale passed away.

vikram gokhale

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। विक्रम बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बता दें कि विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर थे। लेकिन अब उनके निधन की खबर ने हर किसी को मायूस कर दिया है। उनके निधन की खबरें सुनकर सोशल मीडिया पर उनके ढेरों फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं। मराठी से हिंदी जगत में उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विकम गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था। उन्हें 1990 में आई अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता ने 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा' और 'मिशन मंगल' जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों में भी अभिनय किया था। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat