गंभीर हादसे का शिकार हुए ‘एवेंजर्स’ फेम एक्टर जेरेमी रेनर।

गंभीर हादसे का शिकार हुए ‘एवेंजर्स’ फेम एक्टर जेरेमी रेनर।

'Avengers' fame actor Jeremy Renner became victim of a serious accident.

हॉलीवुड पॉपुलर एक्टर जेरेमी रेनर बर्फ हादसे में बुरी तरह हुए जख्मी।

  • Hollywood
  • 308
  • 02, Jan, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

'Avengers' fame actor Jeremy Renner became victim of a serious accident.

jeremy

हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर हाल ही में भयानक हादसे का शिकार हो गए। जेरेमी इस वीकेंड अपने घर के बाहर आसपास जमा बर्फ को हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जेरेमी रेनर को कई चोटें आई हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो से लगभग 25 मील दूर माउंट रोज-स्की टेहो के नजदीक उनका घर है। नए साल की शाम में उस इलाके में भारी बर्फबारी हुई थी। हादसे का शिकार होने के बाद जेरेमी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। उनके प्रवक्ता ने बताया कि उनकी हालत अभी गंभीर है, लेकिन स्थिर है। अच्छी तरह से उनकी देखभाल की जा रही है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jeremy Renner (@jeremyrenner)

जेरेमी रेनर दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं। 'अवेंजर्स' सीरीज और 'कैप्टन अमेरिका' जैसी फिल्मों ने जेरेमी रेनर को इंडिया में भी काफी पॉपुलर बना दिया है। जब से फैंस को जेरेमी रेनर के साथ हुए हादसे के बारे में पता चला है, तभी से वो उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat