विक्रम किर्लोस्कर की बेटी मानसी टाटा बनीं टोयोटा किर्लोस्कर की वाइस चेयरपर्सन।

विक्रम किर्लोस्कर की बेटी मानसी टाटा बनीं टोयोटा किर्लोस्कर की वाइस चेयरपर्सन।

Vikram Kirloskar's daughter Mansi Tata appointed as Toyota Kirloskar's Vice Chairperson.

मानसी टाटा बनीं टोयोटा किर्लोस्कर की वाइस चेयरपर्सन।

  • Good News
  • 338
  • 20, Jan, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Vikram Kirloskar's daughter Mansi Tata appointed as Toyota Kirloskar's Vice Chairperson.

mansi

विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद किर्लोस्कर समूह ने मानसी टाटा के हाथों में कंपनी की कमान सौंप दी है। किर्लोस्कर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मानसी की नियुक्ती की जानकारी दी गई।  

आपको बता दें कि नवंबर में विक्रम किर्लोस्कर का निधन हुआ था। चेयरमैन नियुक्ति के बाद मानसी टाटा को टोयोटा इंजन इंडिया लिमिटेड, डेनो किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, किर्लोस्कर टोयोटा टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड, टोयोटा मटेरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कमान संभालेंगी।

32 साल की मानसी पहले से ही पिता की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ हैं। उन्होंने अमेरिका के रोडे आईलैंड स्कूल ऑफ डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन किया है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पिता के साथ कंपनी में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। साल 2019 में उनकी शादी नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा से हुई। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेल भाई हैं। कारोबार के अलावा मानसी को पेंटिंग का बहुत शौक रहा है। 

 

 

reference: navbharat.com
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat