साउथ एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या।

साउथ एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या।

South actor Sudheer Varma committed suicide.

सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका।

  • Bollywood Gossip
  • 503
  • 23, Jan, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

South actor Sudheer Varma committed suicide.

sudheer varma

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर आ रही है। टॉलीवुड एक्टर सुधीर वर्मा ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने विशाखापट्टनम स्थित अपने घर पर आज खुदकुशी कर ली। सुधीर वर्मा के को-स्टार रहे एक्टर सुधाकर ने उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने ट्विटर पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा,”सुधीर! इतना प्यारा शख्स…आपको जानकर और आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा भाई। यकीन नहीं हो रहा है कि आप अब इस दुनिया में नहीं हो। ओम शांति।”

सुधीर की मौत की खबर सुनकर साउथ इंडस्ट्री के तमाम लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि सुधीर ने साल 2013 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुधीर की पहली फिल्म ‘स्वामी रा रा’ थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक फिल्में की। लेकिन उन्हें पहचान साल 2016 में आई फिल्म ‘कुंडनापु बोम्मा’ से मिली।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat