NoiseFit Halo स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

NoiseFit Halo स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

NoiseFit Halo Smartwatch Launched In India.

सात दिन की बैटरी लाइफ वाली NoiseFit Halo स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

  • Good News
  • 291
  • 26, Feb, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

NoiseFit Halo Smartwatch Launched In India.

SMARTWATCH

भारतीय ब्रैंड Noise ने देश में अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Halo से पर्दा उठा दिया है। इससे पहले कंपनी ने NoiseFit Crew को लॉन्च किया था।

कलर

NoiseFit Halo Smartwatch को छह अलग-अलग कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें स्टेटमेंट ब्लैक, जेट ब्लैक, क्लासिक ब्लैक, विंटेज ब्राउन, फॉरेस्ट ग्रीन और फेयरी ऑरेंज कलर ऑप्शन शामिल हैं। 

डिस्प्ले

NoiseFit Halo Smartwatch में 466x466 पिक्सल रिजोलूशन के साथ 1.43 इंच का राउंड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी ऑलवेज ऑन-डिस्प्ले भी दे रही है और इसे वॉटर रसिस्टेंट के लिए IP68-रेटेड मिला है। 

फीचर्स

NoiseFit Halo Smartwatch में हार्ट-रेट मॉनिटर, Spo2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर, स्टेप काउंट और ब्रीदिंग सेंसन जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्टवॉच में 150 से अधिक क्लाउड वॉच फेस और स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। 

बैटरी

NoiseFit Halo Smartwatch को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी।

कीमत

NoiseFit Halo Smartwatch की कीमत 3,999 रुपये है। यह भारत में 27 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसे ग्राहक NoiseFit की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat