पंचतत्व में विलीन हुए Satish Kaushik

पंचतत्व में विलीन हुए Satish Kaushik

Satish Kaushik merged with Panchatatva.

मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक पंचतत्व में हुए विलीन।

  • Bollywood Gossip
  • 338
  • 09, Mar, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Satish Kaushik merged with Panchatatva.

satish kaushik

मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन हो गए है। सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा स्थित शमशान घाट में संपन्न हुआ। सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने के लिए अनुपम खेर से लेकर राज बब्बर, जावेद अख्तर, अशोक पंडित और अनूप सोनी जैसे सेलेब्स पहुंचे थे। बता दें कि सतीश कौशिक को गुरुवार की सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्टर ने दम तोड़ दिया। इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

सतीश कौशिक के निधन की जानकारी अनुपम खेर ने एक ट्वीट के जरिए  दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था, "जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है।' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने कभी भी सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम लगना। जिंदगी आपएके बिना कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी सतीश। ओम शांति।"

 

reference: bollywoodlife
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat