Samsung Galaxy F14 5G  भारत में लॉन्च।

Samsung Galaxy F14 5G भारत में लॉन्च।

Samsung Galaxy F14 5G launched in India.

Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F14 5G को किया लॉन्च।

  • Good News
  • 311
  • 25, Mar, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Samsung Galaxy F14 5G launched in India.

samsung

Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F14 5G को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे पहले कंपनी ने Samsung Galaxy A सीरीज के तहत Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G को लॉन्च किया था। 

डिस्प्ले

Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज का है। 

कलर

Samsung Galaxy F14 5G को तीन कलर ऑप्शन OMG Black, GOAT Green और BAE Purple में पेश किया है।

कैमरा

Samsung Galaxy F14 5G के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलता है। वहीं फोन में सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

बैटरी

Samsung Galaxy F14 5G में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी पैक की गई है। इसके साथ 25 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy F14 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 

स्टोरेज

Samsung Galaxy F14 5G में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है।

कीमत

Samsung Galaxy F14 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपये है। वहीं फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ रिटेल स्टोर से 30 मार्च से खरीदा जा सकता है। 

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat