Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition भारत में लॉन्च।

Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition भारत में लॉन्च।

Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition launched in India.

1.82 लाख में लॉन्च हुई Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition

  • Good News
  • 386
  • 23, May, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition launched in India.

yamaha

यामाहा मोटर इंडिया ने देश में अपनी बेहद लोकप्रिय YZF-R15 V4 मोटरसाइकिल को अपडेट किया है। बाइक को एक नई 'डार्क नाइट' कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.82 लाख रुपये है।

कलर

Yamaha R15 V4 रेड, ब्लू और इंटेंसिटी वाइट कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है। 

लुक

Yamaha R15 V4 1990mm लंबी, 725mm चौड़ी और 1135mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 1325mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है। 

फीचर्स

Yamaha R15 V4 में बाय-फंक्शनल हेडलाइट, एलईडी पोजीशन लाइट, डिजिटल एलसीडी मीटर कंसोल, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और यामाहा वाई-कनेक्ट ऐप समेत अन्य खूबियां हैं।

इंजन

Yamaha R15 V4 में 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 18.4bhp का पावर और 14.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 282 एमएम का फ्रंट डिस्क और 220 एमएम का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है।

 

reference: navbharattimes
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat