Redmi Buds 4 Active भारत में लॉन्च।

Redmi Buds 4 Active भारत में लॉन्च।

Redmi Buds 4 Active launched in India.

Redmi लॉन्च Redmi Buds 4 Active

  • Good News
  • 297
  • 13, Jun, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Redmi Buds 4 Active launched in India.

redmi buds

Redmi ने अपने नए ईयरबड्स Redmi Buds 4 Active को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Buds Active 4 की कीमत 1,399 रुपये है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि 23 जून के बीच Redmi Buds Active 4 खरीदने वालो को स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा और ईयरबड्स को सिर्फ 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस ईयरबड्स Amazon, mi.com और देश में ऑफलाइन Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

कलर

Redmi Buds 4 Active को व्हाइट और बेस ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

बैटरी

कंपनी Redmi Buds 4 Active के साथ 30 घंटे के बैटरी बैकअप का वादा करती है। इस चार्जिंग केस बड्स को चार बार फुल चार्ज कर सकेगा। Redmi Buds 4 Active में चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिससे 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 110 मिनट का बैकअप मिलेगा।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए Redmi Buds 4 Active में ब्लूटूथ 5.3  और गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स सिर्फ चार्जिंग केस के फ्लैप को खोलकर TWS को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 

 

 

reference: hindi.gadgets360.com
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat