Pebble Cosmos Vogue स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

Pebble Cosmos Vogue स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

Pebble Cosmos Vogue Smartwatch Launched In India.

ब्लूटूथ कॉलिंग वाली Pebble Cosmos Vogue स्मार्टवॉच लॉन्च।

  • Good News
  • 358
  • 19, Jun, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Pebble Cosmos Vogue Smartwatch Launched In India.

pebble

Pebble ने भारतीय बाजार में Cosmos लाइनअप में अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Vogue लॉन्च कर दी है। Pebble Cosmos Vogue एक एमोलेड डिस्प्ले के साथ आने वाली स्मार्टवॉच है। Pebble Cosmos Vogue की कीमत 2,499 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ब्रांड की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी उपलब्ध है। 

कलर

Pebble Cosmos Vogue को जेट ब्लैक के अलावा मिडनाइट ब्लू कलर में सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले

Pebble Cosmos Vogue में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले मोड और कई कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है।

बैटरी

Pebble Cosmos Vogue में 240mAh की बैटरी दी गई है जिसके लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है। Pebble Cosmos Vogue को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

फीचर्स

Pebble Cosmos Vogue में हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और Zen मोड मिलता है और Pebble Cosmos Vogue में ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat